निस्यंदन के उद्देश्य एवं सिद्धांत
निस्यंदन के उद्देश्य एवं सिद्धांत अन्तः ग्राही में लगे छन्ने तथा अवसादन टंकी से जल के निकलने के उपरांत भी उसमें महीन कण एवं जीवाणु रह जाते है। इनको हटाने के लिए इस जल को बालू की मोटी परत से गुजारते हैं। इस प्रक्रिया को निस्यंदन (filteration ) कहते हैं। निस्यंदन से निम्लिखित लाभ हैं - (i ) रोगजनक जीवाणु कम हो जाते हैं। (ii ) जल का कुस्वाद , रंग तथा गंध दूर हो जाते हैं। (iii ) जल से कुछ रसायन भी अलग हो जाते हैं। (iv ) जल से निलम्बित तथा कोलायडल कण हट जाते हैं। (v ) जल का परिष्करण हो जाता है। निस्यंदन की सम्पूर्ण प्रक्रिया निम्लिखित क्रियाओ के द्वारा सम्पन्न होती है - ...