जल का महत्व और उपयोग in hindi
जल का महत्व - वायु के पश्चात् जल ही मानव जीवन की प्राथमिक आवश्यकता है जल के बिना जीवन संभव नहीं है। इसलिए कहा गया है "जल ही जीवन है " । जल मानव जीवन के साथ -साथ सम्पूर्ण सृष्टि के असितत्व के लिए नितांत आवश्यक है। मानव सभ्यता के विकास की कहानी भी जल के महत्त्व का एक ज्वलंत उदाहरण है। इसलिए सभी प्राचीन सभ्यताए किसी न किसी जल स्त्रोत के निकट ही प्रारम्भ हुई थीं। पृथ्वी का 71 % भाग जल से ढका हुआ है परन्तु समुन्द्रों में व्याप्त जल जीवन के लिए ज्यादा उपयोगी नहीं है। जल मनुष्य , पेंड़ -पौधों , जानवरों आदि के लिए नितांत आवश्यक है। मनुष्य के दैनिक कार्यो जैसे के लिए , खाना पकाने के लिए , स्नान के लिए , कपडे तथा बर्तन धोने में इसका' उपयोग सर्वदित है। फसलें उगाने के लिए सिंचाई में भी इसका उचित समय पर उपयोग आवश्यक है। विभिन्न उद्योग तथा कल -कारखाने जल के बिना संभव नहीं हैं। इसके अलावा जल विद्युत बनाने...