जल का महत्व और उपयोग in hindi

 जल का महत्व - 

        वायु के पश्चात् जल ही मानव जीवन की प्राथमिक आवश्यकता है जल के बिना जीवन संभव नहीं है। इसलिए कहा गया है  "जल ही जीवन है " । जल मानव जीवन के साथ -साथ सम्पूर्ण  सृष्टि  के असितत्व  के लिए नितांत  आवश्यक है। मानव सभ्यता के विकास  की कहानी भी जल के महत्त्व का एक ज्वलंत उदाहरण है।  इसलिए सभी प्राचीन सभ्यताए किसी न किसी जल स्त्रोत के निकट ही प्रारम्भ  हुई थीं। 
        पृथ्वी का 71 % भाग जल से ढका  हुआ है परन्तु समुन्द्रों  में व्याप्त जल जीवन के लिए ज्यादा उपयोगी नहीं है।  जल मनुष्य , पेंड़ -पौधों , जानवरों आदि के लिए नितांत आवश्यक है।  मनुष्य के दैनिक कार्यो जैसे के लिए , खाना पकाने  के लिए ,  स्नान  के लिए , कपडे तथा बर्तन धोने में इसका' उपयोग सर्वदित है।  फसलें उगाने के लिए सिंचाई में भी इसका उचित समय पर उपयोग आवश्यक है।  विभिन्न उद्योग तथा कल -कारखाने  जल के बिना संभव नहीं हैं।  इसके अलावा  जल विद्युत  बनाने में ,आवागमन  (tansportation ), मनोरंजन  (recreation ) , मछली उत्पादन , खेलकूद  इत्यादि के लिए जल आवश्यक है।  जल के उपयोग की मात्रा आजकल सभ्यता  के विकास का एक पैमाना है।  
       जनसंख्या वृद्धि के साथ - साथ उपलब्ध  उपयोगी जल की मात्रा कम होती प्रतीत हो रही है।  इसलिए इसके महत्व तथा समुचित उपयोग पर वांछित  ध्यान देने की आवश्यकता है।  इसी कारण  विश्व के सभी देशों की सरकारों ने जल के समुचित उपयोग , संरक्षण एवं उपलब्ध स्त्रोतों के विकास की  ओर पार्यप्त कर दिया है। 

Comments

Popular posts from this blog

Steel structure design in hindi

compression members steel in hindi

steel design tension members in hindi